उठ मेरी जान तुझे लड़ना है अभी
शहर के मक्तलों1 से उभरना है अभी
साँस रोके बैठी है हरेक रहगुज़र
उदास आँखों से बहता एक खामोश डर
संभल के चलना है, नहीं डरना है अभी
उठ मेरी जान तुझे लड़ना है अभी
ये तेरे रहनुमा, ये नुमाईंदे तेरे
कफ़न भेजेंगे खोखले लफ़्ज़ों के
इन्हीं ज़ख्मों को मलहम में बदलना है अभी
उठ मेरी जान तुझे लड़ना है अभी
इस से पहले के फिर से आदत हो जाये
फिर तू अख़बारों के पन्नों में खो जाये
‘बस बहुत हुआ’ का एलान करना है अभी
उठ मेरी जान तुझे लड़ना है अभी
खून सड़कों पर नहीं, रगों में बहे
ख़्वाब बिखरे नहीं, आँखों में रहें
गर बदलती नहीं दुनिया, तो बदलना है अभी
उठ मेरी जान तुझे लड़ना है अभी
(1 मक़तल: place of sacrifice, killing fields)
Born in New Delhi, India in 1980 and is a retired pessimist (still) living in New Delhi. He has Haryanvi ancestors, a Punjabi girlfriend, friends all over the world, two (or more) yet to be born children, (many) memories of (many) pet dogs and no cats ever. He holds an honours degree in English Literature from the University of Delhi and creates advertisements for paying the bills. His interests are universal, and include: living, eating, sleeping and when not sleeping, daydreaming. Other abiding interests include reading, writing, street photography, newspaper editorials, watching the moon and planning trekking trips that never materialize.
5 Responses to "उठ मेरी जान तुझे लड़ना है अभी -मुंबई के लिए"